Home News Posts उत्तराखंड फीस के नाम पर 1 करोड से अधिक की धोखाधड़ी करने वाली...

फीस के नाम पर 1 करोड से अधिक की धोखाधड़ी करने वाली लिपिक गिरफ्तार

0
622

उत्तरकाशी। फीस के नाम पर एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाली लिपिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार माह सितम्बर 2024 में उत्तरकाशी अल्पाइन पब्लिक स्कूल की प्रबंधक डॉ. जया पटेल द्वारा अल्पाइन स्कूल में बच्चों की फीस जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में एक तहरीर दी गयी, जिसमें उनके द्वारा बताया गया था कि अनुराधा (लिपिक अल्पाइन पब्लिक स्कूल) द्वारा अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर षडयंत्र कर स्कूल की फर्जी फीस रसीद तैयार कर 1 करोड़ 9 लाख 12 हजार 143 रुपये की धोखाधड़ी की गयी। तहरीर के आधार पर मामले में पुलिस द्वारा अनुराधा व अन्य खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। मामले में जांच करते हुए पुलिस द्वारा स्कूल से प्राप्त फीस रसीदों, रजिस्ट्ररों, बैंक स्टेटमेंट, घटना स्थल का निरीक्षण, बच्चों, अभिभावकों व मामले से जुडे अन्य लोगों के बयान व पूछताछ में साक्ष्य जुटाकर मुख्य आरोपी अनुराधा पत्नी विकास रावत को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here