Home News Posts उत्तराखंड नैनी झील में मिला शव, जांच शुरू

नैनी झील में मिला शव, जांच शुरू

0
278

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र स्थित नैनी झील में शुक्रवार को शव देख कर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त हल्द्वानी निवासी सौरभ भटृ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे तल्लीताल गांधी चौक के समीप लोगों को एक अधेड़ का शव नैनीझील में देखा। नैनी झील में शव को देख क्षेत्र में लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद लोगों ने तल्लीताल पुलिस थाने को सूचित कर दिया। सूचना के बाद थाने में तैनात एसआई भावना बिष्ट व चीता कांस्टेबल अमित गहलोत मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाव चालक व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव को नैनीझील से बाहर निकाला। हालांकि दो घंटे तक शव की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है, वहीं शाम को ठंडी सड़क से एक व्यक्ति ने पुलिस को किसी व्यक्ति का बैग मिलने की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें एक मोबाइल समेत बैंक पासबुक तथा पर्स व पास में जूते मिले। इस दौरन डैड मोबाइल को चार्ज कर पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो उसमें 75 मिस कॉल आई हुई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संर्पक किया तो मृतक की पहचान कुसुमखेड़ा हल्द्वानी निवासी सौरभ भटृ के रूप में हुई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here