Home News Posts Filmy पोर्न स्टार निकली बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार

पोर्न स्टार निकली बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार

0
1020

उल्हासनगर। पोर्न स्टार रिया बर्डे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिया को भारतीय पोर्न इंडस्ट्री में जिन्हें आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है। रिया बर्डे पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने का आरोप है और इसी आरोप के चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
रिया पर आरोप है कि वह बांग्लादेशी मूल की हैं और उनकी मां, भाई और बहन फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं। खास बात यह है कि बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी की थी। मामले में पुलिस ने रिया के अलावा उसकी मां अंजली बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रविंद्र उर्फ रियाज शेख और बहन रितु उर्फ मोनी शेख को भी आरोपी बनाया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार की गयी रिया कई प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई थीं और उसने कई पोर्न फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा रिया आरोही नाम से भी पोर्न इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। जांच में पता चला कि रिया की मां अंजली बांग्लादेश की रहने वाली है और वह अपनी दो बेटियों रिया और बेटे के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थीं। रिया की मां ने पश्चिम बंगाल का होने का दावा करते हुए अमरावती निवासी अरविंद बर्डे से शादी की और बाद में खुद और बच्चों के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज बनवाकर भारतीय नागरिक का पासपोर्ट बनवा लिया, ताकि वह अपनी भारतीय पहचान साबित कर सके। पुलिस ने बताया कि रिया को पहले मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। पूरा मामला तब सामने आया जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा को पता चला कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है और देश में अवैध रूप से रह रही है। उन्होंने पुलिस में उसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच की और तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here