Home News Posts उत्तराखंड 25 लाख की नशीली दवाओ के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

25 लाख की नशीली दवाओ के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

0
513

  • नशीली दवाओं की उत्तराखण्ड में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी
  • 1,53,176 नशीले कैप्सूल, 5949 इंजेक्शन व 57050 टैबलेट बरामद

उधमसिंहनगर। नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 1,53,176 नशीले कैप्सूल, 5949 इंजेक्शन व 57050 टैबलेट बरामद किये गये है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मेडिकल स्टोर चलाने की आड़ में नशीली दवाओं के कारोबार में लिप्त था।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली सितारगंज पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक व्यक्ति मेडिकल स्टोर चलाने की आड़ में नशीली दवाओं का धंधा किया करता है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान सितारगंज क्षेत्रान्तर्गत सिसैया कस्बे मे राजेश मेडिकल स्टोर तथा मेडिकल स्टोर के सामने बने दुमंजीले मकान के कमरे में छापेमारी की गयी। इस दौरान वहंा से आरोपी राजेश कुमार पुत्र महेन्द्र पाल सिह निवासी ग्रांम मखवारा थाना सितारगंज जिला उ.सि.नगर व हरपाल सिंह पुत्र महेन्द्र पाल सिह निवासी ग्रांम मखवारा थाना सितारगंज जिला उ.सि. नगर को हिरासत में लिया गया। जिनके द्वारा संचालित स्वयं के सिसैया स्थित मेडिकल स्टोर व उसके सामने स्थित दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबन्धित नशीली दवाइयां व इन्जेक्शन बरामद किये गये। जिस सम्बन्ध में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जनपद उधम सिंह नगर के प्रभारी उ.नि. राजेश पाण्डेय की दाखिला फर्द के आधार पर कोतवाली सितारगंज में एफआईआर एनडीपीएस एक्ट बनाम आरोपी राजेश कुमार पुत्र महेन्द्र पाल सिह व हरपाल सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद प्रतिबन्धित दवाईयों की मात्रा उत्तराखण्ड में अब तक की सबसे बडी बरामदगी है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 1,53,176 नशीले कैप्सूल, 5949 इंजेक्शन व 57050 टैबलेट बरामद किये गये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here