Home उत्तराखंड Chamoli नौकरी का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला ‘नटवर लाल’...

नौकरी का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला ‘नटवर लाल’ गिरफ्तार

0
882

चमोली। सचिवालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले नटवरलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मामले में उसका एक अन्य साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज राहुल सिंह पुत्र बाग सिंह निवासी बांसवाडा पोस्ट सेरा द्वारा थाना नन्दानगर में तहरीर देकर बताया गया था कि प्रीतम सिंह नेगी पुत्र धन सिंह नेगी निवासी ग्राम सिमली थाना कर्णप्रयाग व मुकेश सती पुत्र अमलानन्द सती निवासी ग्राम कुन्तरी थाना नन्दानगर घाट ने आपराधिक षडयन्त्र रचकर उसकी पत्नी को सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख 35 हजार रूपये की धनराशि हड़प ली गयी है। बताया कि उन्होने उसकी पत्नी के व्हाटसएप पर फर्जी कूटरचित नियुक्ति पत्र भी भेजा है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान मामला सही पाये जाने पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी प्रीतम सिंह नेगी को सिमली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इस मामले में मुकेश सती के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है और उसके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here