देहरादून। कार के खाई में गिरने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गये। सभी को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
आज कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली मसूरी को जीरो पॉइंट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाने से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा फायर सर्विस एव स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। दुर्घटना स्थल पर एक हयून्डे आई—20 कार रोड से 20 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी, मौके पर पुलिस टीम/फायर सर्विस तथा स्थानीय लोगों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। कार सवार युवकों में से किसी को भी गम्भीर चोटें नहीं आई हैं। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि सभी कार सवार दिल्ली से मसूरी घूमने आये थे तथा जीरो प्वाइंट के पास उत्तQ वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घायलों की पहचान करण पुत्र सतीश सोनी, आशीष पुत्र शंकर निराला, आकाश पुत्र रामानंद राम, रोशन पुत्र दिलीप सिंह सभी निवासी निवासी 327 झील खुरंजा निकट गीता कॉलोनी दिल्ली के रूप में हुई।




