Home News Posts वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 11 घायल

वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 11 घायल

0
467

उत्तरकाशी। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक वाहन के पलट जाने से चालक सहित 11 लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उनका उपचार जारी है। दुर्घटना में चालक के अतिरिक्त सभी लोग शिक्षा विभाग में कार्यरत बताये जा रहे है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना धरासू पुलिस को सूचना मिली कि छोटी मणि नैल (चिन्याली सौड़ से करीब 17 किलोमीटर) में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना धरासू से पुलिस बल मौके पर पहुंचा, उक्त स्थान पर एक मैक्स वाहन सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खेतों में पलटा हुआ था जिसमें चालक सहित कुल 11 व्यक्ति थे। पुलिस द्वारा घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भिजवाया गया है, घायलों में एक वाहन चालक तथा शेष सभी शिक्षा विभाग के अध्यापक एवं कर्मचारी हैं। घटना करीब सुबह 7.30 बजे की है। घायलों के नाम देवेंद्र सिंह चौहान (36)पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गढ़वाल गाड़ ( चालक), प्रियव्रत जगूड़ी (54) निवासी चिन्यालीसौड़ अध्यापक, पूलम भंडारी (55), अरविंद भंडारी (53), अरुण मटवान (28), संदीप थपलियाल (23), लोकेंद्र पैन्यूली (54),संतोष भटृ (32), जयदेव पैन्यूली (48), महेश अवस्थी (50) व श्री रावत शिक्षक निजी विघालय गढ़वाल गाड बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here