उधमसिंहनगर। घर में घुसकर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से लाईसेंसी पिस्टल व कारतूस बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज अमर सिह मक्कड पुत्र स्व. जोगेन्द्र सिह निवासी ग्राम रतनपुरा द्वारा थाना गदरपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि उसके पडोस मे रहने वाला सिमरजीत सिह उर्फ लक्की पुत्र मनजीत सिह निवासी ग्राम रतनपुरा द्वारा उनके घर के अन्दर घुसकर उनको जाने से मारने की नीयत से रिवाल्वर से फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया इसके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लाईसेंसी पिस्टल, दो कारतूस व शस्त्र लाइसेन्स बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं उसके शस्त्र निरस्तीकरण की कार्यवाही भी शुरू कर दी गयी है।




