Home News Posts उत्तराखंड युवक को पीटने के आरोप में उप निरीक्षक लाइन हाजिर

युवक को पीटने के आरोप में उप निरीक्षक लाइन हाजिर

0
547

नैनीताल। नैनीताल के खनस्यू में पुलिस वाले के स्थानीय को पीटने का वीडियो वायरल होते ही हंगामा मच गया। एस.एस.पी.ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपी उप निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। दरअसल भीमताल के खनस्यूं के ग्रामीणों ने पुलिस पर एक स्थानीय युवक को पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने एस.एस.पी.को ज्ञापन भेजकर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर एस.एस.पी.ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
पीड़ित मनमोहन शर्मा ने बताया कि वो शुक्रवार को खनस्यूं बाजार गए थे, जहां बिना सत्यापन के घूम रहे एक फेरी वाले से उन्होंने आधार कार्ड दिखाने को कहा। जब फेरी वाले ने दस्तावेज नहीं दिखाए, तो उन्होंने इसकी सूचना खनस्यूं थाना पुलिस को दी।
इसके बाद, एक एस.आई.ने उन्हें थाने बुलाकर उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। आरोप है कि एएसआई ने मनमोहन को निर्दयता से मारते हुए उसके शरीर को नीला कर दिया। उनके हाथ, पीठ और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान हैं। थाने के बाहर ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया और उन्होंने दोनों आरोपियों के बर्खास्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली। एस.एस.पी.नैनीताल ने मामले का संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक सादिक हुसैन को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले की जांच एस.पी.क्राइम को सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here