Home News Posts उत्तराखंड शांति भंग में महिला सहित पांच गिरफ्तार

शांति भंग में महिला सहित पांच गिरफ्तार

0
804

देहरादून। पुलिस ने शांतिभंग में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त/पट्रोलिंग के दौरान डोईवाला पुलिस को थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत केशवपुरी बस्ती डोईवाला पर कुछ व्यक्तियों द्वारा आपस मे लडाई झगडा व शोर—शराबा/हंगामा करने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर दो पक्ष एक दूसरे पर आरोप—प्रत्यारोप लगाकर आपस मे लडाई—झगडा कर रहे थे तथा एक दूसरे के साथ मार—पीट करने पर उतारू थे, जिन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा समझाने का प्रयास किया गया किन्तु वो नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर आपस में लडाई झगडा करने लगे, जिससे मौके पर लोकशान्ति भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा 05 लोगों को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम भरत लाल पुत्र राम, निवासी गैस गोदाम के पीछे राजीवनगर डोईवाला, सुमित ठाकुर पुत्र हरीश चन्द्र मोहित पुत्र पदम सिंह, श्रीमति पिंकी पत्नी बबलू चौहान, मिथुन ठाकुर पुत्र रामजी लालनिवासी —केशवपुरी राजीवनगर, कोतवाली डोईवाला बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here