Home News Posts उत्तराखंड प्रेम प्रसंग के शक में नाराज भाई ने की बड़ी बहन की...

प्रेम प्रसंग के शक में नाराज भाई ने की बड़ी बहन की गला रेतकर हत्या

0
501

  • पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

हरिद्वार। मंगलौर में एक भाई ने अपनी बड़ी बहन की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या कर दी, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही परिजनों और पुलिस को पूरी बात बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है जब मंगलौर के मोहल्ला मलानपुरा स्थित एक घर में 24 वर्षीय युवती का गला रेतकर उसके भाई अमन पुत्र इमरान ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका की दो और बहने हैं जिनमे से एक विवाहित है और अपनी ससुराल में है, दूसरी बहन और मां परिवार के साथ रहती है। मृतका की मां रविवार रात अपनी एक रिश्तेदारी में देवबंद गई हुई थी। सुबह जब वह घर आई तो पुत्र ने पूरी बात मां और पुलिस को बताई। युवक बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था और उसने पहले भी बहन को समझाने का प्रयास किया था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया एक युवती की उसके भाई द्वारा हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी, मौके पर पहुचकर साक्ष्य संग्लन की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जानकारी मिली है कि युवक बड़ी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था, इसके अलावा भी तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here