Home ताजा ख़बर आसाराम को इलाज के लिए सात दिनों की सशर्त पैरोल मिली

आसाराम को इलाज के लिए सात दिनों की सशर्त पैरोल मिली

0
430


नई दिल्ली। नाबालिग से बलात्कार के आरोप में सजा काट रहे आसाराम को जोधपुर से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। पुलिस की एक टीम कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्हें सेंट्रल जेल से लेकर आई। राजस्थान उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को आसाराम को इलाज के लिए सात दिनों की सशर्त पैरोल दी थी। न्यायालय ने साफ किया कि पैरोल अवधि उस दिन से शुरू होगी। जिस दिन वह अस्पताल पहुंचेगा। जिस निजी कमरे में आसाराम का इलाज किया जाएगा। वहां 24 घंटे पुलिस सुरक्षा रहेगी और उसके रहने के दौरान किसी भी अतिरिक्त आगंतुक को अनुमति नहीं दी जाएगी। इलाज के दौरान होने वाले सभी यात्रा व्यय के लिए आसाराम जिम्मेदार है। एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के अधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि आसाराम के किसी भी भक्त को एयरपोर्ट में प्रवेश करने से रोकने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं। सिंह ने कहा कि केवल फ्लाइट टिकट वाले लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति है। यात्रियों को छोड़ने वाले परिवार के सदस्यों को एयरपोर्ट के अंदर किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए गेट पर ही रोक दिया जाता है। आपको बता दें कि आसाराम को दो अलग-अलग बलात्कार मामलों में दोषी ठहराया गया है। 2013 में जोधपुर पुलिस ने उसे इंदौर के आश्रम से नाबालिग से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया था। पांच साल की सुनवाई के बाद उसे 2018 में आजीवन कारावास की सजा मिली। गुजरात के गांधीनगर आश्रम के एक अन्य मामले में एक महिला ने उस पर बलात्कार का आरोप लगाया था। गांधीनगर कोर्ट ने भी उसे 2023 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश में आसाराम की पैरोल के लिए कई शर्तें शामिल थी। उन्हें यात्रा का सारा खर्च उठाना होगा और इलाज के दौरान वे लगातार पुलिस की निगरानी में रहेंगे। इस दौरान अधिकृत कर्मियों के अलावा कोई भी उनसे नहीं मिल सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here