Home उत्तराखंड Almora तेज बहाव से सड़क का बड़ा हिस्सा बहा

तेज बहाव से सड़क का बड़ा हिस्सा बहा

0
1153

नैनीताल। राज्य में हो रही बारिश का कहर थमने क नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह हुई तेज बारिश की चपेट में आकर स्टेट हाइवे का एक बड़ा हिस्सा बह गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह हुई तेज बारिश के कारण एक बार फिर हल्द्वानी—रामनगर स्टेट हाइवे बंद हो गया है, बताया जा रहा है कि चकलुवा में पानी के तेज बहाव से सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया है। जिससे यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह स्टेट हाइवे हल्द्वानी को देहरादून से जोड़ता है। फिलहाल सड़क के दोनों ओर मौके पर पुलिस के जवान तैनात है, यातायात को डाइवर्ट किया गया है। बता दें कि इसी महीने की 7 जुलाई को भी यह पुलिया भारी बारिश में आधी बह गई थी। पुनर्निर्माण के बाद यह आज फिर बह गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here