Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

0
437

हरिद्वार। हथियार के बल पर घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज लालवाला खालसा कुडकावाला निवासी एक महिला ने थाना बुग्गावाला में तहरीर देकर बताया कि याकूब उर्फ मोटीलाल पुत्र खुर्शीद निवासी लालवाला खालसा के द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के साथ घर में घुसकर हथियार के बल पर दुष्कर्म किया गया था ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा आज सुबह एक सूचना के बाद आरोपी याकुब को कुड़कावाला तिराहे से पकड़ लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here