Home News Posts उत्तराखंड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एम्स में भर्ती अपनी मां से मिले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एम्स में भर्ती अपनी मां से मिले

0
380




ऋषिकेश।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एम्स ऋषिकेश पहुंचें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को एम्स में भर्ती किया गया है। आज सीएम योगी भी अपनी मां से मिलने के लिए ऋषिकेश स्थित एम्स पहुंचे। एम्स में करीब आधा घंटा मां सावित्री देवी से हाल-चाल पूछने के बाद योगी आदित्यनाथ ट्रामा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग और पौड़ी खिर्सू के घायलों का हाल-चाल पूछने गए। यहां उन्होंने करीब 10 मिनट तक घायलों का हाल-चाल पूछा, उसके बाद वह अपने हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।
बीते शनिवार को उनसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मिलने आए थे।योगी आदित्यनाथ की माता जी 7 जून से एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं।आंखों में परेशानी होने के कारण उनकी माता जी यहां भर्ती है। जिरियाट्रिक वार्ड में योगी आदित्यनाथ की मां का उपचार चल रहा है।एम्स ऋषिकेश के पीआरओ संदीप कुमार ने कहा कि सावित्री देवी का चिकित्सक बेहतर देखरेख कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में घायल लोगों को कल एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया है। रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायलों को 40-40 हजार और सामान्य घायलों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here