Home राष्ट्रीय Himachal Pradesh धामी का दावाः देश में फिर बनेगी मोदी की सरकार

धामी का दावाः देश में फिर बनेगी मोदी की सरकार

0
1038
  • कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप

शिमला। लोकसभा चुनाव अब अंतिम चरण में पहुंच गया है, सातवें और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय संकल्प यात्रा निकालकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव का प्रचार किया और पत्रकार वार्ता कर कहा कि देश में एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
धामी ने इस दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस एक बार फिर तुष्टिकरण की राजनीति करने पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि वह अन्य सभी वर्गों के अधिकार छीन कर मुसलमानों को देना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों की लूट के लिए वह फिर सत्ता में आने के सपने देख रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजनीति के एक असफल छात्र हैं लेकिन मेरी समझ में नहीं आता है कि कांग्रेस उन्हें हर बार परीक्षा में बैठा देती है और वह हर बार फेल हो जाते हैं। इस बार भी वह फेल होने वाले हैं और 4 जून को चुनाव परिणाम आने के बाद वह फिर विदेश भाग जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी सेवा और कर्तव्य तथा राष्ट्रीय सेवा के भाव से राजनीति करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे शहजादे सत्ता अपने निजी हितों को साधने और सत्ता का सुख भोगने के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में जो विकास के काम किए हैं वह अन्य सरकारों द्वारा 70 सालों में भी नहीं किये जा सके हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में स्व निर्मित वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही है। सैकड़ो एक्सप्रेसवे बनाये जा चुके हैं। नए एम्स और आईआईएम तथा अस्पताल बन रहे हैं। दर्जनों इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहे हैं। सोलर एनर्जी के जरिए देश की ऊर्जा जरूरत को पूरा किया जा रहा है। सरकार द्वारा गरीब और आम आदमी के कल्याण की अनियमित योजनाएं चलाई जा रही है। गरीबों को घर बनाकर देने से लेकर लाभार्थियों को डायरेक्ट कैश बेनिफिट की योजनाओं के जरिए उनके खातों में धन डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस के झांसे में आने वाले नहीं है। 4 जून के नतीजे आने के बाद इंडिया गठबंधन के नेता दिखाई नहीं देंगे और मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here