Home ताजा ख़बर अबकी बार किसकी सरकार?

अबकी बार किसकी सरकार?

0
399
  • अंतिम चरण के प्रचार में नेताओं ने झौंकी पूरी ताकत

नई दिल्ली। लगभग दो माह लंबी चुनावी प्रक्रिया से गुजरता हुआ 18वीं लोकसभा के गठन के लिए होने वाला यह चुनाव अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। आखरी और सातवें चरण के लिए 57 सीटों पर 1 जून को होने वाले मतदान के लिए सभी दलों के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के तमाम स्टार प्रचारक को सहित इंडिया गठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं ने सुबह से शाम तक तीन—तीन चार—चार जनसभाएं और रोड शो कर अपने पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे और अपनी सरकार बनाने की अपील की। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पक्ष—विपक्ष के नेताओं ने अपनी—अपनी सरकार बनने को लेकर बड़े—बड़े दावे किए गए।
अंतिम चरण के मतदान से पहले आज एनडीए और भाजपा के नेता एक बार फिर अपने अबकी बार 400 पार के नारे पर लौट आए और फिर एक बार मोदी सरकार बनने के दावे करते दिखे। चुनाव के पहले चरण के बाद से भाजपा नेताओं में जिस तरह का उत्साह चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में दिखा अब उसके कई मायने राजनीतिक समीक्षक निकाल रहे हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में दो बार की सत्ता विरोधी लहर का सामना करने वाली भाजपा के सामने यह चुनौती है कि क्या वह तीसरी बार सत्ता में लौटकर पंडित नेहरू का इतिहास दोहरा पाएगी? या फिर इंडिया गठबंधन अपनी तमाम सांगठनिक और चुनावी प्रबंधन की कमजोरी के बीच भी भाजपा को सत्ता से हटाने में सफल हो जाएगी?
वर्तमान लोकसभा चुनाव जिस संविधान और लोकतंत्र बचाने के मुद्दे तथा सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लड़ा गया है। वहीं भाजपा एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ी है। एनडीए और इंडिया गठबंधन द्वारा खुद को बहुमत के साथ सत्ता में आने के दावे जरूर किये जा रहे हैं लेकिन कुछ राजनीतिक पंडितों का यह भी कहना है कि भले ही भाजपा को पूर्ण बहुमत मिले न मिले लेकिन सरकार उसकी ही बनेगी। लेकिन सरकार किसकी बनेगी इस पर फैसला 4 जून को ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here