Home News Posts हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री विज ने सुरजेवाला को ‘भेड़िया’ कहा !

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री विज ने सुरजेवाला को ‘भेड़िया’ कहा !

0
501


नई दिल्ली। कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता सुरजेवाला हेमा मालिनी के खिलाफ अभद्र बयान दिया जिसके बाद अब बवाल खड़ा हो गया है। सुरजेवाला की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सियासी संग्राम शुरू हो गया। बाद में सुरजेवाला ने अपने बयान को लेकर स्पष्टीकरण दिए। सुरजेवाला के इस बयान के बाद घमासान मच गया। बीजेपी नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुरजेवाला के इस बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। इस बयान को लेकर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज सुरजेवाला को ‘भेड़िया’ कहा। इसके आगे अनिल विज ने कहा, अगर इस जैसे भेड़िये ऐसी बाते करेंगे तो महिलायें घर से कैसे बाहर निकलेगी।
वही हेमा मालिनी ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो नाम वाला होता है, उसी को निशाना बनाया जाता है। वे केवल लोकप्रिय लोगों को निशाना बनाते हैं, क्योंकि अलोकप्रिय लोगों को निशाना बनाने से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। उन्हें महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से महिलाओं के सम्मान को लेकर काम किया है, इससे वे सीख सकते हैं। हेमा मालिन ने कहा कि मैं अपना नामांकन दाखिल करने के लिए यहां आई हूं। इस खुशी के मौके पर मैं किसी और ने क्या कहा, इसके बारे में बात नहीं करना चाहती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here