नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का नाम देश के सबसे अमीर एक्टर्स में शुमार है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत की वजह से खूब शोहरत कमाई। बावजूद इसके एक्टर अपनी सादगी नहीं भूले और वह आज भी एक सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं। यही वजह है कि फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। वहीं रजनीकांत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। हमने अक्सर फिल्मी सितारों को बिजनेस क्लास या फिर खुद के प्राइवेट जेट में ट्रैवल करते हुए देखा है। लेकिन शान-ओ-शौकत से परे रजनीकांत एक फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल करते हुए दिखाई दिए हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रजनीकांत आम लोगों के बीच इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे हैं। वे चुपचाप फ्लाइट के विंडो वाली सीट की तरफ आराम से बैठे हुए हैं। वहीं एक्टर ने अपनी सादगी भरे इस अंदाज से एक बार फिर लोगों का दिल जीता लिया है। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस रजनीकांत की तारीफों में पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। हांलाकि, ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी रजनीकांत अपनी सिम्पलीसिटी से फैंस का दिल जीतते हुए नजर आ चुके हैं।