Home News Posts उत्तराखंड हल्द्वानी हिंसा में शामिल 5 महिला उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी हिंसा में शामिल 5 महिला उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
474


हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हुई हिंसा में शामिल पांच उपद्रवी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक नैनीताल पुलिस 89 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार हुई महिलाओं ने भी हल्द्वानी हिंसा वाले दिन पुलिस पर पथराव किया था। इसके साथ ही उपद्रवियों की भी मदद की थी।
एसएसपी प्रहलाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बनभूलपुरा हिंसा में शामिल पांच महिला उपद्रवियों को पुलिस ने वीडियो एविडेंस के आधार पर चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दंगे में शामिल अन्य महिलाओं को भी चिन्हित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here