पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोषी संथन का निधन

0
176

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोषी संथन का आज निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक संथन ने राजीव गांधी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सजायाफ्ता संथन को बाद में रिहा कर दिया था। जानकारी के मुताबिक संथन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. मीडिया में ये जानकारी एक सरकारी हवाले से रिपोर्ट की जा रही है। संथन उर्फ टी सुथेन्डिरराजा की उम्र 55 साल थी। वह एक श्रीलंकाई नागरिक था। 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के सिलसिले में संथन ने पहले तो 20 साल तक जेल की सजा काटी और फिर साल 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने उसे रिहा कर दिया। सर्वोच्च अदालत ने राजीव गांधी की हत्या में शामिल जिन सात लोगों को रिहा किया था, उनमें से संथन भी एक था। जानकारी के मुताबिक संथन का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और संतन के पार्थिव शरीर को श्रीलंका भेजा जाएगा। कहा जा रहा है कि इसके लिए जरूरी कानूनी व्यवस्थाएं चल रही हैं। जहां तक संथन के इलाज का सवाल है, संथन का लिवर फेल होने के कारण 27 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उससे पहले तिरुचिरापल्ली के एक शिविर में वह रिहाई के बाद रह रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here