गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने पर जोर

0
103
  • कांग्रेसी नेताओं ने किया प्रतीकात्मक सत्र का आयोजन

गैरसैंण। कांग्रेस ने आज गैरसैंण में पूर्व नियोजित योजना के अनुरूप प्रतीकात्मक विधानसभा सत्र का आयोजन किया। जिसमें गैरसैंण और पहाड़ की उपेक्षा के लिए भाजपा नेताओं को जमकर लताड़ लगाई और कहा कि गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाया जाए।
गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद भी गैरसैंण में सत्र का आयोजन न किए जाने पर कांग्रेसी नेताओं ने आज भाजपा को उसके पहाड़ प्रेम के दिखावे पर आड़े हाथों लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित न किए जाने पर 27 फरवरी को गैरसैंण में प्रतीकात्मक सत्र के आयोजन की घोषणा की थी। जिसमें करन माहरा सहित पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, मनीष खंडूरी, धीरेंद्र प्रताप सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हमने 300 करोड रुपए की लागत से गैरसैंण में विधानसभा भवन बनवाया। लेकिन भाजपा अब यहां एक सत्र तक का आयोजन करने को तैयार नहीं है। भाजपा ने यहां पेयजल की समस्या समाधान को झील निर्माण और गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा तो की थी मगर अब वह एक सत्र तक कराने को भी तैयार नहीं है। कांग्रेसियों ने भाजपा पर पहाड़ प्रेम का दिखावा करने का आरोप लगाया और सत्ता में आने पर गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की बात कही। सत्र का आयोजन रामलीला मैदान में किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here