Home News Posts कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिला रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का...

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिला रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

0
557


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह में हिस्सा लेने अयोध्या जाएंगे। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अतुल ने बुधवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम को 22 जनवरी को होने वाले श्री रामजन्म भूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भगवान श्री राम के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष भाजपा से लड़े भगवान राम और अयोध्या से नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व पार्टी के बेतालों से परेशान है। आचार्य बोले, कांग्रेस में कुछ लोगों को राम के नाम से चिढ़ है।।उन्हें राम नाम सुनना पसंद नहीं है। वे राक्षसी प्रवृत्ति के हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस दौरान सपाध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया। आचार्य ने कहा कि यह उत्सव का दिन है। उन्हें शान-ओ-शौकत से इसे मनाते हुए अपने पापा का प्रायश्चित करना चाहिए। आचार्य प्रमोद बोले- “कांग्रेस पार्टी के अंदर 80% नेता ऐसे हैं, जो भगवान श्रीराम के पथ पर चलना चाहते हैं। भगवान श्रीराम के मंदिर का दर्शन करना चाहते हैं, हमारे बहुत से नेता दो-तीन दिन पहले रामलला के दर्शन करने अयोध्या गए थे। पूरी कांग्रेस पार्टी के अंदर बहुत ज्यादा लोग भगवान राम के मंदिर के दर्शन करने जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here