महिला जेई से यौन उत्पीड़न मामले में जिला विकास अधिकारी गिरफ्तार

0
764

उत्तरकाशी/देहरादून। पुरोला में मनरेगा की महिला जेई (अवर अभियंता) के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उत्तरकाशी के जिला विकास अधिकारी(डीडीओ) को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के प्रभारी डीडीओ विमल कुमार द्वारा बीते रोज पुरोला में तैनात महिला जेई को ट्रांसफर के मामले में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिला जेई पर आरोपी जिला विकास अधिकारी द्वारा जबरन सम्बन्ध बनाने का दबाव डाला गया। महिला जेई ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी द्वारा जबरन पकड़ते हुए उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी गयी। जिस पर महिला जेई द्वारा बमुश्किल भागकर आरोपी से अपनी इज्जत बचाई गयी। इस मामले में महिला जेई ने आरोपी के खिलाफ बीती रात ही पुरोला थाने में तहरीर दे दी थी। जिस पर पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखकर जिला विकास अधिकारी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जबकि क्षेत्रवासियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कल ही कर दी थी।
मामले में पुलिस द्वारा आज सुबह कार्यवाही करते हुए आरोपित जिला विकास अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे पुरोला में मुंशिफ मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। सूंत्रों का कहना है कि इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ उत्तरकाशी विकास भवन, मोरी आदि जगह से भी कई आरोप चर्चाओं में आ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here