बेटे अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड के साथ टीवी शो में नजर आएंगे बोनी कपूर !

0
221


मुंबई। टीवी के चर्चित डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा में मलाइका अरोड़ा बतौर जज तहलका मचा रही हैं। हर दिन उनके चर्चे होते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा डांस की महारथी हैं। उनके मूव्स हर किसी का दिल जीत लेते हैं। अब खबर है कि उनके साथ शो पर कोई स्पेशल सम्मिलित होने वाला है। हम बात कर रहे हैं बोनी कपूर की। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, बोनी कपूर डांस शो में गेस्ट जज के रूप में आने वाले हैं। ये पहली बार होगा जब बोनी कपूर और मलाइका अरोड़ा नेशनल टेलीविजन पर किसी स्टेज को शेयर करेंगे। मलाइका बोनी के बेटे अर्जुन कपूर को लंबे वक़्त से डेट कर रही हैं। दोनों की जोड़ी प्रशंसकों की पसंदीदा है। कपल अक्सर ही ख़बरों में रहता है। ऐसे में देखना तो दिलचस्प होगा कि बेटे अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड के साथ बोनी कैसी ट्यूनिंग बैठा पाते हैं। बता दे कि झलक दिखला जा में मलाइका के साथ फराह खान और अरशद वारसी भी जज हैं। हाल ही मे आमिर अली का फर्स्ट एलिमिनेशन हुआ था। वही अब इस खबर से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस का उत्साह बढ़ गया है तथा हर कोई मलाइका अरोड़ा और बोनी कपूर को साथ देखने के लिए उत्साहित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here