Home News Posts उत्तराखंड भारत अंन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला : उत्तराखण्ड पैवेलियन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को...

भारत अंन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला : उत्तराखण्ड पैवेलियन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को किया गया फोकस

0
553

नई दिल्ली। 42वें भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड पैवेलियन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को फोकस किया गया।
आज यहां प्रगति मैदान में चल रहे भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में उत्तराखण्ड पैवेलियन हॉल नम्बर पांच पर प्रतिभाग किया जा रहा है। उत्तराखण्ड पैवेलियन के निदेशक प्रदीप नेगी ने बताया कि राज्य के पैवेलियन में कुल 36 स्टॉल लगे जिसमें जनपद हरिद्वार, देहरादून, पौडी गढवाल, चम्पावत, नैनीताल, अल्मोडा, उत्तरकाशी, चमोली एवं टिहरी के शिल्पियों द्वारा उत्पादित उत्पादों के विपणन हेतु स्टॉल लगाये गये हैं। पैवेलियन में सरकारी विभागो की ओर से पर्यटन, खादी बोर्ड एवं औघोगिक बोर्ड द्वारा प्रतिभाग किया गया है तथा उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्ताशिल्प विकास परिषद के अधीन हिमाद्रि का भी स्टॉल लगा है। पैवेलियन में उत्तराखण्ड राज्य में माह दिसम्बर में प्रस्तावित उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 पर भी फोकस किया गया है। उत्तराखण्ड पैवेलियन में अल्मोडा की प्रसिद्ध बाल मिठाई, चम्पावत लोहाघाट की लोहे की कढाई, हरिद्वार की लोही शॉल, चम्पावत के उलन के कपडे, ऋषिकेश के स्टोन एवं उत्तराखण्ड की दाले मुख्यम आर्कषण का केन्द्र बनी हुई है। इस वर्ष भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम ट्टवसुधैव कुटंुबकम’ है। मेले में फोकस राज्यो में दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर और झारखंड व पार्टनर राज्यों में बिहार और केरल के रूप में प्रतिभा कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here