इंस्पेक्टर की पत्नी ने कहा, पति घर पर कॉल गर्ल लाते थे !

0
480


लखनऊ । लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में दीपावली की देर रात पीएसी के क्वार्टर में इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस बीच पति की हत्या को लेकर इंस्पेक्टर की पत्नी भावना सिंह ने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। भावना सिंह के मुताबिक इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह घर पर कॉल गर्ल को लेकर आते थे। जिसकी जानकारी पूरे परिवार को थी, लेकिन जब भी वह सतीश के “गंदे कारनामों” का विरोध करती, तब उन्हें डरा धमकाकर चुप करा दिया जाता था। इसी साल जनवरी में भी एक लड़की को लेकर वह घर आए थे। भावना ने जब लड़की के साथ सतीश को पकड़ा तो वह लड़की घर से भाग गई।
मृतक इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की पत्नी भावना सिंह ने बताया कि आए दिन कॉल गर्ल और उनके रंगीन आशिक मिजाज के कारण घर में झगड़े होते रहते थे। उनके ससुर का श्रंगार नगर इलाके में एक मकान है, जिसमें कई लड़कियां किराए पर रहती हैं। सतीश उन लड़कियों को मानस नगर वाले घर पर लेकर आते थे, जिसकी वजह से आए दिन झगड़ा होता था। इसके अलावा और किसी से रंजिश नहीं है। भावना सिंह ने किराए पर रहने वाली लड़कियों की ओर इशारा करते हुए हत्या करने की आशंका जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here