Home News Posts 130 रुपये के विवाद में बुजुर्ग की हत्या

130 रुपये के विवाद में बुजुर्ग की हत्या

0
541

उधमसिंहनगर। महज 130 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की ईंट मारकर हत्या कर दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
मामला पुलभटृा थाना क्षेत्र का है मिली जानकारी के अनुसार बरेली निवासी मो. रफीक (70) पुत्र मसूद की बेटी नथिया का निकाह सिरौलीकलां निवासी छोटन के साथ हुआ है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को छोटन का पड़ोसियों से 130 रुपये के लेनदेन में विवाद हो गया था। इस दौरान मो. रफीक की बेटी नथिया और उसकी बहू भूरी को पड़ोसियों ने पीट दिया था। जिससे दोनों सास—बहू घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों को रुद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
मो. रफीक को शुक्रवार सुबह बेटी के घायल होने की सूचना मिली। उनका राजीनामा करवाने के लिए वह शाम करीब तीन बजे भोजीपुरा से सिरौली में बेटी के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि समझौता वार्ता के दौरान दूसरे पक्ष ने ईंट, पत्थर, डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान कुल्हाड़ी के बेंट से मो. रफीक के सिर पर चोट लग गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े तो रिश्तेदार उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मो. रफीक को मृत घोषित कर दिया। एसओ कमलेश भटृ ने बताया कि 130 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की ईंट मारकर हत्या कर दी गई है। मामले में परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here