देहरादून। छात्रा से छेडछाड करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपोखरी निवासी महिला ने रानीपोखरी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा है। उसने बताया कि उसकी बेटी को कालेज जाते व वहां से आते समय रेशम फार्म निवासी शिवा छेडखानी कर उसको परेशान करता है। जब वह उसका विरोध करती है तो उसके साथ गाली गलौच करने लग जाता है।



