Home News Posts Filmy मेरे पिता कुछ भी कर सकते हैं : सनी देओल

मेरे पिता कुछ भी कर सकते हैं : सनी देओल

0
630


मुंबई। सनी देओल इन दिनों जोर शोर से अपनी फिल्म ‘गदर 2’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म का मार्केट में जबरदस्त क्रेज दिख रहा है और सनी भी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वहीं, उनके पिता दिग्गद अभिनेता धर्मेंद्र भी अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। करण जौहर निर्देशित ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र और शबाना आज़मी का एक किसिंग सीन दिखाया गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं। वहीं, अब सनी देओल ने भी इस अपना रिएक्शन देते हुए बड़ा बयान दिया है।
सनी देओल ने कहा, मेरे पिता कुछ भी कर सकते हैं और मैं कहूंगा कि वह एकमात्र ऐसे एक्टर हैं, जो इस सीन को कर सकते हैं। मैंने इसे नहीं देखा, मैंने इसके बारे में सुना है। मैंने फिल्म नहीं देखी है। फिल्में इतनी नहीं देखता हूं मैं। मैं खुद की पिक्चर कई बार नहीं देखता। लेकिन इतना जानता हूं कि मेरे पिता एक पर्सनैलिटी हैं, जो… कुछ भी कैरी कर सकते हैं वो…अपनी विनम्रता, ईमानदारी के कारण..।
बता दें, फिल्म में शबाना और धर्मेंद्र ने बिछड़े हुए प्रेमियों की भूमिका निभाई है जो सालों बाद फिर से मिलते हैं। फिल्म में अपने किसिंग सीन को लेकर, बीते दिन धर्मेंद्र ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये तो उनके बाएं हाथ का खेल है। उन्होंने बताया कि उन्हें कई लोग मैसेज कर रहे हैं और उस सीन के बारे में बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं यह मानता हूं कि रोमांस की कोई उम्र नहीं होती। उम्र तो सिर्फ एक नंबर है। उम्र की परवाह किए बिना दो लोग किस करके ही एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार दिखा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here