Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ किया करता था शिक्षक, गिरफ्तार

नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ किया करता था शिक्षक, गिरफ्तार

0
453

उधमसिंहनगर। गुरू शिष्य की पंरपरा को कलंकित कर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करना एक शिक्षक को मंहगा पड़ गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
खटीमा सीओ वीर सिंह ने बताया कि आदर्श विघालय राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह राणा द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई। जिसमें लिखा गया था कि कॉलेज का ही शिक्षक अंग्रेजी प्रवक्ता नफीस अहमद के द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का कृत्य किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉस्को सहित विभिन्न धाराओं में शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये गये और आरोपी शिक्षक नफीस अहमद को मात्र 24 घंटे के भीतर ही सितारगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here