Home News Posts उत्तराखंड प्रेमी जोड़े की कोर्ट मैरिज से गांव में बवाल चार घायल, फोर्स...

प्रेमी जोड़े की कोर्ट मैरिज से गांव में बवाल चार घायल, फोर्स तैनात

0
396

हरिद्वार। प्रेमी जोड़े के गांव से फरार होकर कोर्ट मैरिज करने पर गांव में जमकर बवाल हो गया। युवती के घरवालों द्वारा युवक पर धावा बोलकर युवक के परिजनों से मारपीट की गयी। जिसमें तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हुए है। सूचना के बाद जिला प्रशासन द्वारा गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। जबकि प्रेमी जोड़ा शादी के बाद गांव नहीं पहंुचा है।
मामला रूड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल एक ही गांव के हैं जिनकेे बीच लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं थे इस कारण से प्रेमी जोड़ा 10 फरवरी को घर से फरार हो गया। और प्रेमी युगल ने 13 फरवरी को गाजियाबाद कोर्ट में कोर्ट मैरिज कर ली है। दोनो की शादी करने की खबर जब गांव पहुची तो दोनों परिवारों के बीच तनाव ज्यादा बढ़ गया है। बताया यह भी जा रहा है कि प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज के बाद अभी घर नहीं पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह युवती के घर वाले कुछ लोगों के साथ युवक के घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इस झगड़े में तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि झगड़े का शोर शराब सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित युवती के परिजना उन्हें देखकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर झगड़े में घायल सभी को रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है। हालत को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here