एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

0
215

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में आज सुबह एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई थी। कमरे का गेट नहीं खुला, इसकी वजह से एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद से तहसील कैंप क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। क्षेत्र के लोग ब्लास्ट की घटना के बाद से सकते में हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, थाना पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सिलेंडर में ब्लास्ट की घटना कैसे हुई? सिलेंडर विस्फोट की घटना सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लगने की वजह से हुई। ब्लास्ट इतनी जल्द हुई कि कमरे के अंदर बंद लोगों को दरवाजा खोलने तक का भी मौका नहीं मिला जिससे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। सिलेंडर ब्लास्ट की घटना के बाद तहसील कैंप क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सिलेंडर में ब्लास्ट और आग की लपटों को देखकर भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। छह लोगों की मौत की वजह से क्षेत्र के लोग गम में हैं और दहशत का माहौल है। तहसील कैंप क्षेत्र में लोगों में इस बात की चर्चा है कि सिलेंडर में विस्फोट कैसे हो गया, मृतकों में शामिल लोग घर से बाहर क्यों नहीं निकल पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here