Home News Posts अमेरिका में 3 दिनों में गोलीबारी की घटना में 130 से अधिक...

अमेरिका में 3 दिनों में गोलीबारी की घटना में 130 से अधिक लोग मारे गए

0
443


वाशिंगटन। अमेरिका में नव वर्ष के शुरुआती तीन दिनों के अंदर हुई गोलीबारी में 130 से अधिक लोग मारे गए हैं और 300 से अधिक घायल हुए हैं। गैर सरकारी संगठन ‘गन वायलेंस आर्काइव’ की ओर से जारी डेटा में यह बात सामने आयी है। आंकड़ों के मुताबिक साल की शुरुआत से अब तक अमेरिका में 131 लोग गलती से या जानबूझकर मारे गए हैं और 313 घायल हुए हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि गोलीबारी में दो बच्चे और 11 किशोर मारे गए हैं और 34 किशोर तथा तीन बच्चे घायल हुए हैं। इसके अलावा 2023 की शुरुआत के बाद से सामूहिक गोलीबारी की छह घटनाएं हुई हैं, जिनमें चार से अधिक लोग घायल हुए हैं।
अमरीका के इंडियानापोलिस शॉपिंग मॉल के बाहर 3 जनवरी की देर रात हुई गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। इंडियानापोलिस मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, गोलीबारी कास्टलटन स्क्वायर मॉल के बाहर रात 8 बजे से ठीक पहले हुई। घायल पीड़ित की हालत इस समय स्थिर है। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here