Home News Posts जिम मालिक की हत्या, ऑफिस में लगा सीसीटीवी रिकॉर्डर अपने साथ ले...

जिम मालिक की हत्या, ऑफिस में लगा सीसीटीवी रिकॉर्डर अपने साथ ले गए हत्यारे

0
506


नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में शुक्रवार शाम को तीन अपराधियों ने ऑफिस में घुसकर जिम मालिक की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे ऑफिस में लगा सीसीटीवी रिकॉर्डर अपने साथ ले गए। मृतक की पहचान 45 साल के महेंद्र अग्रवाल के रूप में हुई है। वह एनर्जी जिम और स्पा का चेन चला रहे थे। वह जिम इक्विपमेंट भी बेचते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अपने एक जिम के ऊपर बने कंपनी के हेडक्वार्टर ऑफिस में बैठे हुए थे। इसी दौरान हथियारों से लैस तीन लोग ऑफिस में घुसे और गोलीबारी कर दी। हमलावरों ने महेंद्र को कई गोली मारी। एक गोली महेंद्र के सिर में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल की जांच के लिए एक फॉरेंसिक टीम को भी भेजा गया। रिश्तेदारों से पूछा जा रहा है कि क्या उन्हें किसी की संलिप्तता या उसकी किसी दुश्मनी पर संदेह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here