Home News Posts श्रीलंका की नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंका की नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

0
510

नई दिल्ली। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा कथित तौर पर हमले के बाद एक भारतीय मछुआरे की आंख में चोट लग गई। श्रीलंकाई नौसेना ने कथित समुद्री सीमा उल्लंघन के लिए 14 मछुआरों को भी गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि घायल मछुआरे की पहचान रामेश्वरम के जॉनसन के रूप में हुई है और बुधवार देर रात जब श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उस पर हमला किया तो उसकी आंख में चोट लग गई थी। इसके अलावा, नागापट्टिनम जिले के 14 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ा गया और उनकी नाव को जब्त कर लिया गया था। मछुआरों के प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों घटनाओं ने मछुआरों के बीच काफी डर पैदा कर दिया है। बता दें कि इसी साल अप्रैल में श्रीलंका की नेवी ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। तब भी श्रीलंकाई नौसेना की गिरफ्त में आए मछुआरे तमिलनाडु के रामेश्वरम से मछली पकड़ने के लिए निकले थे। श्रीलंका की नेवी का दावा है कि उन्होंने अपनी सीमा के अंदर नेदुन्थीवु टापू के नजदीक इन मछुआरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मछुआरों पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। उनकी नाव भी श्रीलंका की नेवी ने जब्त कर ली है। मछुआरों को पूछताछ के लिए श्रीलंका के मयिलाट्टी टापू पर रखा गया है। बता दें कि 25 मार्च 2022 में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में बंदी बनाए गए भारतीय मछुआरों को लेकर किए गए सवाल का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि श्रीलंका ने तमिलनाडू के मछुआरों को हिरासत में लिया है। सरकार श्रीलंका की सरकार से बात कर रही है। श्रीलंका ने 2020 में 74 मछुआरों को गिरफ्तार किया। 2022 में 96 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here