Home News Posts उत्तराखंड जयन्ती पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को दी...

जयन्ती पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

0
507


देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकताओं के साथ स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू जी एशले हॉल चौक स्थित प्रतिमा में श्रद्धांजलि अर्पित करें तत्पश्चात नेहरू वार्ड पहुॅकर कर उन्हें भावभीनी श्रद्वाजंजि अर्पित की। पंडित नेहरू जी का स्मरण करते हुए डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता के पहले और बाद में भारतीय राजीनति के मुख्य केन्द्र बिन्दु थे। उन्होंने कहा कि नेहरू जी महात्मा गांधी जी के सहायक के तौर पर भारतीय स्वतंत्रता अभियान के मुख्य नेता थे जो अंन्त में भारत के स्वतंत्रता अभियान के मुख्य नेता बने रहे और अपने निधन तक देश की सेवा करते रहे। उन्होंने कहा कि नेहरू जी को आधुनिक भारत का रचियता भी कहा जाता है। बच्चों से उन्हें अघात लगाव था इसी कारण उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारा जाता है।
उन्होंने कहा कि नई पीडी को आजादी के मूल्य को समझना एव अध्ययन करना चाहिए है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू के विचार आज भी हमंे प्रेरणा के रूप में अंगीकार करते हैं। पंडित नेहरू जी ने कहा था कि नागरिकता देश की सेवा में निहित है, संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है, असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श, उद्देश्य और सिद्वान्त भूल जाते हैं, दूसरों के अनुभवों से लाभ उठाने वाला बुद्विमान होता है, लोकतंत्र और समाजवाद लक्ष्य पाने के साधन है, स्वयं में लक्ष्य नही एवं लोगों की कला उनके दिमाग का सही दर्पण हैं उनके इन विचारों से प्रेरित होकर देश प्रगति की ओर बढ़ता रहा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह नेगी गुरू जी, महामंत्री मनीश नागपाल, प्रवक्ता शिशपाल सिंह बिष्ट, विरेन्द्र बिष्ट, सोनू रावत, अनिल नेगी, मुकेश सोनकर, अमन, सूरज क्षेत्री संजय भारती, अजीत शर्मा, विकास ठाकुर, शकील मसूरी, अनुराधा तिवाडी, अभिषेक तिवाडी, डॉ. अरूण रतूडी, शिवंम, हरेन्द्र बेदी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here