महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया

0
436

देहरादून। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल(पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड) भगत सिंह कोश्यारी ने माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में अपने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री काल में आपने भत्ते से निर्मित श्री रामदरबार में शिलापट्ट का लोकार्पण आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी संस्थापक माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर के पावन सानिध्य में किया। विदित रहे 22 साल पूर्व जब कोश्यारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी में उनकी काफी आस्था रही है,मुख्यमंत्री की सपथ से पूर्व आचार्य बिपिन जोशी के साथ मन्दिर पधारे थे, जोशी भी लगातार उनकी समृद्धि के लिए मन्दिर मे पूजा अनुष्ठान कराते रहते हैं। आज कोश्यारी जी ने पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया, पुजारी भरत गिरी जी महाराज ने साल उड़ाकर और प्रसाद भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। कोश्यारी ने माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर चल रही संगीतमय सुंदरकांड पाठ मे भाग लिया और दून योग पीठ देहरादून की गढ़ी कैंट शाखा में भी कोश्यारी का योग साधकों ने भव्य स्वागत किया आज के कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी, डा0 मथुरा दत्त जोशी, राम सेवक शर्मा, राजन बसनेत,पंडित कमल जोशी और संगीत मंडली, पंडित भरत जोशी, भगवती जोशी, गणेश बिजलवान, हर्षपति रयाल, योगाचार्य विनय कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here