Home News Posts state डिवाइडर पर सो रहे लोगो को ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

डिवाइडर पर सो रहे लोगो को ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

0
800

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में डिवाइडर पर सो रहे लोगो को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। ये हादसा आज सुबह करीब चार बजे हुआ है। इस घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। इस मामले में उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2 बजे एक अज्ञात ट्रक डीटीसी डिपो रेड लाइट को पार करते हुए डीएलएफ टी पाइंट की ओर जा रहा था। ड्राइवर ने लापरवाही से रोड डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। इनमें से चार को सीमापुरी पुलिस द्वारा जीटीबी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। हालांकि इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जब चार लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां शुरुआती इलाज में ही एक और घायल की मौत हो गई, वहीं एक शख्स की इलाज के दौरान बाद में मौत हो गई। अस्पताल में अभी 2 लोग भर्ती हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे में मरने वालों की पहचान की जा चुकी है, ये चारों ही दिल्ली के सीमापुरी के रहने वाले हैं। न्यू सीमापुरी के रहने वाले करीम (52), छोटे खान (25), शाह आलम (38), साहिबाबाद के रहने वाले राहुल (45) शामिल हैं। इसके अलावा घायलों में साहिबाबाद के रहने वाले मनीष (16) और दिल्ली के ताहिर पुर के प्रदीप (30) शामिल हैं। इस घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। इस मामले में उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here