Home News Posts उत्तराखंड महानगर कांग्रेस कमेटी ने गढी कैण्ट से किया भारत जोड़ो यात्रा का...

महानगर कांग्रेस कमेटी ने गढी कैण्ट से किया भारत जोड़ो यात्रा का शुभाराम्भ

0
778

देहरादून। महानगर कार्र्यकारी अध्यक्ष डा. जसविन्दर सिंह गोगी व प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने संयुक्त रूप से गढी कैण्ट से भारत जोडो यात्रा का शुभारम्भ किया।
आज यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के शीर्ष नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 कि.मी. लम्बी भारत जोडो यात्रा के क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी एवं प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री श्रीमती गोदावरी थापली के संयुक्त नेतृत्व में मसूरी विधानसभा के गढ़ी कैन्ट में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारम्भ महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद दुर्गामल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की अगुवाई में अपनी सर्व धर्म संभाव की परिपाटी पर चलते हुए पूरे देश के सभी धर्मों के लोगों को एक सूत्र में बांधने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोडो यात्रा के माध्यम से एक जोरदार पहल की है। यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनैतिक दल न होकर एक विचारधारा है जो अपने जन्म से लेकर अब तक के सफर में सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए समय—समय पर आन्दोलनों के माध्यम से समाज एवं देश के उत्थान के लिए काम करती रही है और आज भी अपनी उन्हीं गौरवशाली परम्पराओं का निर्वहन करती आ रही है। डॉ. गोगी ने कहा कि देश को आजाद कराने के बाद कंाग्रेस पार्टी ने पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व से सत्ता के लगभग 50 वर्षों के सफर में भारत वर्ष को दुनियां के सामने एक ताकतवर शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम किया है परन्तु आज सत्ता में बैठी ताकतें देश के सर्वधर्म संभाव को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में उसका डट कर मुकाबला करना है। इस असवर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती गोदावरी थापली ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने जिस तरह से महिलाओं, बेरोजगार नौजवानों का अपमान किया है इस अपमान को कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार राहुल गांधी के नेतृत्व संघर्ष करने का काम कर रही है, हम सबको उनके हौसले को बढ़ाने का काम करना है। कार्यक्रम संयोजन उपेन्द्र थापली ने किया। यात्रा में उपेन्द्र सिह थापली पीसीसी सदस्य, सुरेन्द्र सिंह रावत, प्रदीप डोभाल, अनिल बस्नेत, राजेन्द्र धवन, प्रशान्त खण्डूरी, विकास राज, उर्मिला थापा, सागर लाम्बा पार्षद पवन खरोला, शूरवीर चौहान, मेध सिंह कण्डारी, महेश चन्द, निधि देवी, गौरव गुलेरिया, विक्रम प्रधान, नलीन प्रधान, अंिकत थापा, मोहन थापली, रश्मि पुण्डीर, रोहित ठाकुर, चन्दमणी प्रधान, शिवराज सुब्बा, गणेश बाबू, राधा देवी, श्वेता गुरूंग, विनिता खत्री आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here