भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की अपनी टीम की घोषणा

0
240


पुनीत मित्तल बने प्रदेश कोषाध्यक्ष, आशा नौटियाल महिला मोर्चा अध्यक्ष, योगेन्द्र पुण्डीर को सौंपी किसान मोर्चा की कमान

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए आशा नौटियाल को भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष तो जोगेन्द्र पुण्डीर को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौपते हुए पुनीत मित्तल को कोषाध्यक्ष बनाया। इस कार्यकारणी में प्रदेश के सभी जनपदों को साथ लिया गया है।
आज यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अपनी कार्यकारणी की घोषणा करते हुए लिस्ट जारी कर दी। महेन्द्र भट्ट ने अल्मोडा निवासी शांशक रावत को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया तो वहीं रूद्रप्रयाग की आशा नौटियाल को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष देहरादून निवासी योगेन्द्र पुण्डीर को बनाया गया। प्रदेश में ओबीसी की कमान हरिद्वार निवासी राकेश गिरी को सौंपी गयी है। नैनीताल निवासी समीर आर्य को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ऊधमसिंह नगर निवासी इन्तजार हुसैन को बनाया। प्रदेश मंत्रीमण्डल में देहरादून के आदित्य चौहान, पिथौरागढ की श्रीमती मीना गंगोली, पौडी की श्रीमती मीरा रतूडी, चम्पावत की श्रीमती हेमा जोशी, ऊधमसिंह नगर की डा. लीलावती राणा, नैनीताल के राकेश नैनवाल, ऊधमसिंह नगर के गुरविन्दर सिंह चण्डोक व विकास शर्मा को शामिल किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश कार्यालय सचिव का पदभार नैनीताल के कौस्तुभानन्द जोशी को सौंपा गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तरकाशी के मनवीर सिंह चौहान को बनाया गया। प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी बागेश्वर के पुष्कर सिंह काला व पौडी के ऋषि कण्डवाल को सौंपा बनाया गया। प्रदेश विभाग प्रभारी की कमान बोगश्वर के अनिल शाही व चमोली के रमेश गडिया को सौपी गयी है। इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान बागेश्वर के बलवन्त सिंह भौर्याल, अल्मोडा के कैलाश शर्मा, देहरादून के कुलदीप कुमार, हरिद्वार की डा. कल्पना सैनी, देहरादून की श्रीमती नीरू देवी, पौडी के मुकेश कोली व श्ौलेन्द्र बिष्ट व हरिद्वार के देशराज कर्णवाल को सौंपी गयी है। प्रदेश महामंत्री का कार्यभार ऊधमसिंह नगर के खिलेन्द्र चौधरी, नैनीताल के राजेन्द्र बिष्ट व टिहरी के आदित्य कोठारी को सौंपा गया है। इसके साथ ही प्रदेश कोषाध्यक्ष देहरादून के पुनीत मित्तल व सह कोषाध्यक्ष नैनीताल के साकेत अग्रवाल को बनाया गया है। महेन्द्र भट्ट ने अपनी नयी कार्यकारणी में प्रदेश के सभी जनपदों का ध्यान रखते हुए सभी जनपदों से किसी ना किसी को कोई ना कोई पद देकर सभी को अपने साथ मिलाने का काम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here