भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अधिवक्ता ने दी तहरीर

0
347

देहरादून। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ की ओर से दिए बयान के विरोध में आज एक अधिवक्ता द्वारा कोतवाली अंर्तगत धारा चौकी में तहरीर दी गई है। उन्होने मांग की है कि भाजपा नेता के खिलाफ कार्यवाही की जाये।
अधिवक्ता देवेन्द्र राणा की ओर से दी गयी तहरीर में भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से एक बयान जारी किया गया था कि कोई घर तिरंगा लगने से न छूटे। कहा था कि वैसे भी जिस घर में तिरंगा नहीं लगा होगा, उस घर को लोग विश्वास की नजर से नहीं देख पाएंगे। उनके इस बयान का जगह—जगह विरोध चल रहा है। आज अधिवक्ता डीएस राणा की ओर से इस संबंध में धारा चौकी में तहरीर दी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने बीते रोज इस मामले में स्पष्टीकरण देेते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे अपने घर के सबसे छोटे सदस्य से तिरंगा लगवाएं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से तिरंगे के साथ फोटो खींचकर भेजने को कहा था। उन्होंने कहा कि वैसे भी यह स्वाभाविक है, किसी को स्वतंत्रता दिवस के दौरान तिरंगा लगाने में क्या परेशानी हो सकती है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है। फिर चाहे कांग्रेस हो या अन्य दल, सभी को तिरंगा लगाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here