जिस घर पर तिरंगा नहीं, उस घर पर देश नहीं कर सकता विश्वासः भट्ट

0
366

नैनीताल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में आज नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने रुद्रपुर तथा हल्द्वानी में तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस घर पर तिरंगा नहीं, उस घर पर विश्वास नहीं किया जा सकता।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र भटृ पहली बार आज हल्द्वानी पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए पार्टी द्वारा खासा इंतजाम किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा में भी शिरकत की।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने कहा कि जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा उस घर पर देश विश्वास नहीं कर सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस घर में तिरंगा लहराता हुआ नहीं दिखाई देगा उस घर की तस्वीरें भेजें जिससे समाज को यह पता चल सके कि यह परिवार तिरंगे का सम्मान नहीं करता है।
बता दें कि देश में इन दिनों आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। बीते रोज राजधानी दून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गांधी पार्क से हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत एक रैली को हरी झंडी दिखाकर की गयी थी। आज जहंा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रूद्रप्रयाग से तिरंगा यात्रा का आगाज किया तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा भी आज तिरंगा यात्रा अभियान के तहत दूसरे दिन रूद्रपुर व हल्द्वानी में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित की गयी तिंरगा यात्रा में भाग लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here