लोकसभा उपचुनावः रामपुर से भाजपा के घनश्याम लोधी जीते

0
444

नई दिल्ली। लोकसभा उपचुनाव में इस बार आजम खान के गढ़ रामपुर की सीट आखिर भाजपा ने छीन ली। यहां से भाजपा के घनश्याम लोधी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। उन्होंने यह जीत 42 हजार वोटों के अंतर से दर्ज की है। आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।
रामपुर और आजमगढ़ में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होते ही भाजपा और सपा में कांटे की लड़ाई शुरू हो गई थी। आजमगढ़ में मतगणना की शुरआत में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने बढ़त बनाई। रामपुर से सपा के प्रत्याशी आसिम रजा ने भी शुरुआत में बढ़त बनाई। इसके बाद जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी बढ़त का अंतर घटता गया और दोनों ही सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे हो गए। अंतिम राउंड में घनश्याम लोधी ने 42 हजार वोटों से जीत दर्ज कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here