राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मुर्मू ने भरा नामांकन पत्र

0
338

प्रधानमंत्री मोदी बने पहले प्रस्तावक
भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन

नई दिल्ली। एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व द्रोपदी मुर्मू ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन समर्पित किए।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी उनके नामांकन पत्र भरने के दौरान मौजूद रहे। वहीं एनडीए के तमाम सहयोगी दलों के नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यूपीए द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारे जाने से राष्ट्रपति का वर्तमान चुनाव दिलचस्प हो गया है यही कारण है कि आज एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन में कोई कमी उठाकर नहीं रखी गई। प्रधानमंत्री मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने वही अमित शाह और राजनाथ सिंह ने उनका अनुमोदन किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटृर तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा अन्य तमाम सहयोगी दलों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व नेता मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू ने अपने नामांकन के 4 सेट जमा किए जिनमें से एक में मुख्यमंत्री धामी भी उनके प्रस्तावकों में शामिल हैं। वर्तमान राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल 25 जुलाई को समाप्त हो रहा है यदि द्रौपदी मुर्मू यह चुनाव जीतती है तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।
द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा के आदिवासी क्षेत्र के एक छोटे से गांव उपखेड़ा से आती हैं। 1997 से वह भाजपा से जुड़ी हुई है तथा वह उड़ीसा विधानसभा की सदस्य और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में मंत्री भी रह चुकी हैं तथा झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी है। उनके पास काफी लंबा राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव है। भाजपा ने काफी माथापच्ची के बाद व प्रस्तावित नामों में से उनके नाम का चयन देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए किया गया है, जो 18 जुलाई को होगा। अपने नाम के चुनाव के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए का आभार जताया है।

धामी ने मुर्मू को प्रत्याशी बनाने पर पीएम का आभार जताया


नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित कर यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा महिलाओं और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है।
उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक अति पिछड़े और आदिवासी क्षेत्र से आती है। उन्होंने आदिवासियों के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने एक आदिवासी समुदाय की महिला को इस अति सम्माननीय पद के लिए चुना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here