Home उत्तराखंड देहरादून शोपियां में एक वाहन में हुआ विस्फोट, ३ जवान हुए घायल

शोपियां में एक वाहन में हुआ विस्फोट, ३ जवान हुए घायल

0
707

जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को एक वाहन में जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें तीन सैनिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि विस्फोट के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, शोपियां के सिडोव में किराए पर लिए गए एक वाहन में विस्फोट हो गया, जिससे तीन सैनिक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि, इस बात का पता लगाया जा रहा है कि विस्फोट ग्रेनेड से हुआ या वाहन के अंदर पहले से ही विस्फोटक रखा गया था या बैटरी में खराबी के चलते यह विस्फोट हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here