Home News Posts उत्तराखंड बद्रीनाथ धाम जा रही बस हाईवे पर दीवार से टकराई, सभी यात्री...

बद्रीनाथ धाम जा रही बस हाईवे पर दीवार से टकराई, सभी यात्री सुरक्षित

0
1026

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी करने के बाद बद्रीनाथधाम जा रही बस आज सुबह मेदनपुर स्लाइडिंग जोन के समीप दीवार से जा टकराई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे वहीं घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिलवाड़ा भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह चौकी तिलवाड़ा पुलिस को सूचना मिली कि एक बस मेदनपुर स्लाइडिंग जोन के पास दीवार पर जा टकराई है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर देखा तो पाया कि, एक बस जो हाईवे पर दीवार की ओर टकराई है तथा इसका चालक अपनी ड्राइविंग सीट पर बेहोशी की हालत में हैं। बस में डरे सहमे से कुछ यात्री बैठे हैं तथा कुछ बाहर खड़े हैं। पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए स्थानीय स्तर पर निजी वाहन के माध्यम से वाहन चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलवाड़ा भिजवाया गया। वहीं बस में सवार यात्रियों से वार्ता करने पर पता चला कि वह लोग राजस्थान से केदारनाथ धाम यात्रा के लिए आये हुए हैं, और केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी करने के बाद अब बद्रीनाथ धाम जा रहे थे। बताया कि इस वाहन में चालक सहित कुल 28 लोग सवार थे। इस पर पुलिस ने सभी यात्रियों को फिलहाल नजदीकी होटलों में ठहरा दिया गया है। वहीं इन सभी यात्रियों को बद्रीनाथ धाम भिजवाये जाने की व्यवस्था की जा रही है। सूचना प्राप्त होने पर स्वयं क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल एवं एआरटीओ रुद्रप्रयाग भी मौके पर मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here