Home News Posts उत्तराखंड होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन व खाघ सुरक्षा विभाग ने किया जागरूकता गोष्ठी...

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन व खाघ सुरक्षा विभाग ने किया जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

0
803

देहरादून। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन मसूरी द्वारा रेस्टोरेंट फूड की क्वालिटी एवं सेफ्टी सुधार के विषय पर खाघ सुरक्षा विभाग के साथ के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिला खाघ सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी द्वारा बताया कि होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन मसूरी द्वारा रेस्टोरेंट फूड की क्वालिटी एवं सेफ्टी सुधार विषय पर एफडीए के अधिकारियों के साथ जागरूकता गोष्ठी की गई। जिला खाघ सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी द्वारा फूड सेफ्टी विभाग द्वारा खाघ सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही बताया कि फ्राइड फूड आइटम को बनाने में एक ही तेल को बार—बार गर्म करने से उसका पोलर कंपाउंड बढ़ जाता है जिससे उसमें ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ जाती है जो कि स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है और हार्ड के लिए काफी नुकसानदायक माना गया है। जिसके कारण उसको प्रतिबंधित किया गया है ऐसे यूज्ड कुकिंग ऑयल के संदर्भ में विभाग द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पैट्रोलियम देहरादून के साथ कार्यक्रम चलाया गया है जिसके तहत व्यापारियों से 25 रूपये प्रति लीटर की दर से खरीद कर एजेंसी के माध्यम से बायोडीजल बनाने हेतु आईआईपी को दिया जाएगा। सभी व्यापारी खराब कुकिंग ऑयल को पहले अपने स्तर पर एकत्रित कर रखेंगे एवं उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेंद्र सिंह रावत द्वारा पनीर मिल्क प्रोडक्ट में एडल्टरेशन की पहचान की जानकारी दी गई। होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया है कि सभी व्यापारी फूड सेफ्टी विभाग की गाइडलाइन का पालन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here