Home News Posts उत्तराखंड ठेली वालों से उगाही करता फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार

ठेली वालों से उगाही करता फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार

0
994

उत्तराखण्ड पुलिस का फर्जी आई कार्ड भी बना रखा था

देहरादून। ठेली, रेहडी व दुपहिया वाहनों से उगाही करते फर्जी पुलिसकमी्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पुलिस का फर्जी आई कार्ड, वर्दी व अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना वसंत विहार पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस के नाम पर ठेली, फड वालो से एवम वाहन चालकों आदि से पैसे वसूल रहा है उक्त व्यक्ति पुलिस की वर्दी धारण किए हैं जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी इंदिरानगर उपनिरीक्षक विकसित पवार पुलिस बल के उक्त व्यक्ति की तलाश करते हुए शास्त्री नगर खाले से कावली गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में एक स्कूटी वाहन से आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रोक कर चेक किया गया तो उत्तQ व्यक्ति द्वारा खुद को उत्तराखंड पुलिस का कॉन्स्टेबल बताते हुए पुलिस का आईडी कार्ड प्रस्तुत किया गया। पोस्टिंग इत्यादि के संबंध में पूछताछ करने पर कोई भी संतोज़जनक जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति द्वारा माफी मांगते हुए बताया गया कि साहब वहं कोई पुलिस वाला नहीं है यह जो कार्ड मेरे द्वारा आपको दिखाया गया है यह फर्जी है मैं एक गरीब व्यक्ति हूं मेरे पास घर चलाने का कोई भी साधन नहीं है इसलिए मैं पुलिस की वर्दी पहन कर पुलिस का रोब दिखाकर चलते फिरते ठेली किराए के वाहनों से चेकिंग आदि के नाम पर पैसे वसूल कर अपना खर्चा चलाता हूं। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर इसके द्वारा अपना नाम मुकेश कुकरेती पुत्र विशाल मणि कुकरेती निवासी शास्त्री नगर सीमद्वार थाना वसंत विहार जनपद देहरादून मूल पता राम नगर शिव कॉलोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून बताया। उक्त व्यक्ति के कब्जे से उत्तराखंड पुलिस का एक पहचान पत्र, एक विजिटिंग कार्ड, एक वॉकी टॉकी प्राइवेट, एक पिस्टल हॉलस्टर, कुल 3400 रुपए एवं उत्तराखंड पुलिस की सिपाही की वर्दी जैकेट पेंट बेल्ट जिसमें उत्तराखंड पुलिस के बैच लगे हुए बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here