टोरंटो के पास एक ऑटो दुर्घटना में 5 भारतीय छात्रों की मौत

0
554

टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में एक एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कनाडा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने इस हदासे के बारे में जानकारी दी है। अजय बिसारिया ने कहा है, 13 मार्च को टोरंटो के पास एक ऑटो दुर्घटना में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास की टीम मदद के लिए पीड़ितों के दोस्तों के संपर्क में है।
क्विंटे वेस्ट ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) के अनुसार, हादसे में मारे गए छात्रों की पहचान हरप्रीत सिंह, जसपिंदर सिंह, करनपाल सिंह, मोहित चौहान और पवन कुमार के रूप में हुई है। ये सभी शनिवार को सुबह के समय 401 हाईवे पर एक वैन में पश्चिम की ओर यात्रा कर रहे थे। तभी करीब सुबह तड़के 3.45 बजे वैन की टक्कर ट्रैक्टर-ट्रेलर से हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here